Jio यूजर्स को झटका, इन 4G डेटा वाउचर्स पर बंद हुआ कॉलिंग का फायदा
Jio यूजर्स को झटका, इन 4G डेटा वाउचर्स पर बंद हुआ कॉलिंग का फायदा रिलायंस जियो ने बड़े बदलाव किए हैं रिलायंस जियो ने बड़े बदलाव किए हैं। जियो ने 1 जनवरी 2021 से सभी नेटवर्क के नंबर पर कॉलिंग फ्री कर दी है। इसके अलावा, जियो ने अपने टॉकटाइम प्लान्स पर कॉम्प्लीमेंट्री डेटा बेनेफिट देना बंद कर दिया है। साथ ही, जियो ने अपने 4G डेटा वाउचर्स पर वॉइस कॉलिंग बेनेफिट देना बंद कर दिया है। यानी, जियो के 4G डेटा वाउचर्स पर अब वॉइस कॉलिंग का फायदा नहीं मिलेगा। जियो ने अपने टॉकटाइम प्लान्स पर 100GB तक के फ्री डेटा वाउचर्स देने शुरू किए थे। वहीं, कंपनी के 4G डेटा वाउचर्स पर दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट तक नॉन-जियो मिनट्स मिलते रहे हैं, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि जियो के 4G डेटा वाउचर्स में क्या बदलाव हुए हैं। 4G डेटा वाउचर्स में अब वॉइस कॉलिंग का फायदा नहीं रिलायंस जियो ने अपने 4G डेटा वाउचर्स को रिवाइज्ड किया है। कंपनी ने 11 रुपये, 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये वाले 4G डेटा वाउचर्स में बदलाव किए हैं। Jio के 11 रुपये वाले 4G डेटा वाउचर्स म...