क्या आप भी करते हैं इन 17 ऐप्स का उपयोग, तो तुरंत कर दें डिलीट नई दिल्ली, एंड्रॉइड यूजर्स अपने स्मार्टफोन में कई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें मैसेजिंग से लेकर गेमिंग समेत कई खास व उपयोगी ऐप्स शामिल हैं। जिनका इस्तेमाल यूजर्स के दैनिक कार्यों में काफी किया जाता है। ऐसे में Google की हमेशा कोशिश रहती है कि यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ऐप्स की सुरक्षा पर ध्यान दें। लेकिन Google की सर्तकता के बाद भी कई ऐसे ऐप्स हैं जो कि जोकर मैलवेयर से इन्फेक्टेड हैं। पिछले दिनों भी कंपनी ने ऐसे कुछ ऐप्स को Google Play Store से हटाया था। वहीं एक बार फिर से जोकर मैलवेयर के कारण 17 ऐप्स को डिलीट किया गया है। कैलिफोर्निया स्थित एक आईटी सुरक्षा कंपनी Zscaler ने बताया है कि Google Play Store पर जोकर मैलवेयर से इन्फेक्टेड 17 ऐप्स की जानकारी दी है। इस सुरक्षा कंपनी का कहना है कि ये मैलवेयर पिछले कई महीनों से प्ले स्टोर पर ऐप्स को इन्फेक्ट कर रहा है और इसलिए इन ऐप्स को डिलीट करना जरूरी है। जिसके बाद Google Play Store ने सिक्योरिटी के लिहाज से इन सभी 17 ऐप्स का डिलीट कर...
Comments
Post a Comment