Mukhyamantri Kisan Kalyan Nodhi, PM Kisan Samman Nidhi, govt scheme for farmers, farmers scheme, 4000 rs annual help for farmers in madhya pradesh, farmers will get 10000 rs annual, fund transfer start from today, shivraj singh chauhan, MP chief minister, farmers benefit sheme, know about kisan kalyan nidhi
Mukhyamantri Kisan Kalyan Nodhi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर यानी 25 सितंबर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि की राशि भी किसानों के खाते में जानी शुरू हो गई है.
Mukhyamantri Kisan Kalyan Nodhi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर यानी 25 सितंबर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि की राशि भी किसानों के खाते में जानी शुरू हो गई है. इसके तहत आज से किसानों के खाते में 2,000 रुपये की पहली किश्त जाना शुरू हुई है. असल में पीएम किसान सम्मान निधि के तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने भी मुख्य मंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की है. इस योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये की 2 किस्त में सालाना 4000 रुपये दिए जाएंगे. उन सभी किसानों को पीएम किसान के तहत सालाना 6000 रुपये का लाभ भी मिलता रहेगा.
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद यह जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के तहत 2000 रुपये की पहली किस्त आज से किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है. इसका फायदा प्रदेश के सभी किसानों को मिलेगा. बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 77 लाख किसानों को हर साल तीन किस्तों में दो 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6000 रुपये का लाभ पहले से ही मिल रहा है.
अब किसानों को 10 हजार सालाना
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 4000 रुपये और पीएम किसान सम्मान निधि में 6000 रुपसे पाने के बाद किसानों को मध्य प्रदेश राज्य में मिलने वाला कुल लाभ बढ़कर 10 हजार रुपये हो जाएगा. छोअे किसानों के लिए यह स्कीम किस वरदान से कम नहीं मानी जा रही है.
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्रदेश के सभी किसानों को लाभ होगा.
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिन किसानों को लाभ मिलेगा, उनके बारे में जानकारी किसान सम्मान निधि पोर्टल पर दर्ज रहेगी. क्षेत्र के पटवारी किसानों के बारे में पूरी जानकारी का वेरीफिकेशन करेंगे. किसानों को सिर्फ एक बार क्षेत्र के पटवारी को भौतिक रूप से आवेदन देना होगा. आगे की प्रक्रिया मोबाइल पर ही हो जाएगी. किसानों को राशि प्राप्त होने की सूचना भी उनके मोबाइल पर ही मिल जाएगी.
Comments
Post a Comment