किसानों को 25 रूपए बीमा राशि मिलने के बाद जागी सरकार

 agriculture

किसानों को फसल बीमा में न्यूनतम राशि का निर्धारण होगा

21 सितंबर 2020, भोपाल। किसानों को 25 रूपए बीमा राशि मिलने के बाद जागी सरकार  मध्य प्रदेश में किसानों को फसल बीमा योजना का सही लाभ दिलाए जाने के लिए जल्द ही न्यूनतम बीमा राशि का निर्धारण किया जाएगा। वर्तमान में भी प्रयास किए जा रहे हैं कि किसानों को सम्मानजनक राशि का भुगतान बीमा योजना में किया जाए।गत सप्ताह खरीफ 2019 के फसल बीमा राशि वितरण में अधिकांश किसानों को निराशा हुई , जब उनके खाते में बीमे के रूप केवल 25 रूपए ही आए जो इनके प्रीमियम से भा कम था । सरकार ने भी इस तथ्य को गंभीरता से लेते हुए न्यूनतम राशि तय करने की बात कही है । हालाँकि ये आने वाले समय में ही पता चलेगा कि सरकार अपनी मंशा के प्रति कितनी सजग है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश के विभिन्न अंचलों के जिलों में औसतन रूप से किसानों को फसल बीमा योजना का न्यूनतम लाभ बेहतर तरीके से दिया गया है। अनुपपुर जिले में औसतन 5268 रुपए, बैतूल में 10,804 रुपए, बुरहानपुर में 49,360 रुपए, धार में 16,362 रुपए, हरदा में 20728 रुपए, होशंगाबाद में 16,772 रुपए, इंदौर में 19,664 रुपए, झाबुआ में 1228 रुपए, पूर्वी निमाड़ खंडवा में 10,232 रुपए, पश्चिम निमाड़ खरगोन में 3397 रुपए, सीहोर में 13,999 रुपए, शहडोल में 5774 रुपए और उमरिया जिले में 5763 रुपए औसतन प्रति किसान बीमा राशि का भुगतान किया गया है

Comments

Popular posts from this blog

नहीं रहते दोस्तों और रिश्तेदारों के बर्थडे याद तो पहले से कर लें ये काम, खुद-ब-खुद चला जाएगा Message

आप भी करते हैं इन 17 ऐप्स का उपयोग, तो .......

इस दिवाली......