1 लाख 43 हजार में नीलाम हुई 22 किलो की मछली, यूं ही नहीं कहलाती समुद्र का

 

1 लाख 43 हजार में नीलाम हुई 22 किलो की मछली, यूं ही नहीं कहलाती समुद्र का स्‍वर्ण



1 लाख 43 हजार में नीलाम हुई 22 किलो की मछली, यूं ही नहीं कहलाती समुद्र का स्‍वर्ण
ओडिशा में एक विरल समुद्री मछली 1 लाख 43 हजार रुपये में नीलाम हुई है। इस मछली का वजन 22 किलो है और इस घोल मछली को स्थानीय भाषा में तेलिया मछली कहा जाता है। भद्रक जिला अन्तर्गत धामरा बंदरगाह के चंदनीपाल से तालचुआ इलाके के एक मछुआरे की जाल में यह घोल नामक मछली फंस गई थी। इस मछली को मुंबई की एक फार्मास्यूटिकल फार्म ने खरीदा है।





के मुताबिक गहरे समुद्र से इस मछली को पकड़ा गया है। राज्य में पिछले दिनो से बारिश हो रही है। कोरोना के कारण अभी कई तरह के प्रतिबंध जारी हैं। इस बीच 22 किलो वजन की इस घोल मछली की नीलामी की गई, जिसे मुंबई स्थित एक फार्मा कंपनी ने किलो पीछे 6 हजार रुपये देकर खरीदा है। समुद्री प्रजाति की यह मछली काफी मंहगी होती है। इस मछली को समुद्र का स्वर्ण कहा जाता है। यह मछली दवा के लिए प्रयोग होती है। खासकर इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में यह मछली दिखाई देती है। प्रजनन के समय यह मछली गहरे समुद्र में मछुआरे की जाल में फंस गई है। इससे पहले भी इस प्रजाति की 2 मछली फंस चुकी है जो कि किलो पीछे 6 हजार रुपये के हिसाब से बिक्री होने की बात स्थानीय ग्रामवासियों ने कही है।





Comments

Popular posts from this blog

नहीं रहते दोस्तों और रिश्तेदारों के बर्थडे याद तो पहले से कर लें ये काम, खुद-ब-खुद चला जाएगा Message

आप भी करते हैं इन 17 ऐप्स का उपयोग, तो .......

इस दिवाली......