किसानों के खाते में 18 दिसंबर को 1600 करोड़ डालेंगे
किसानों के खाते में 18 दिसंबर को 1600 करोड़ डालेंगे शिवराज, बोले- किसान हमारे भगवान किसान आंदोलन के बीच एमपी में शिवराज सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। सीएम शिवराज ने सोयाबीन की फसलों के नुकसान के लिए किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपये डालने का ऐलान किया है। भोपाल कृषि बिल को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां हैं। इसे लेकर पूरे देश में किसानों का आंदोलन चला रहा है। वहीं, बीजेपी शासित राज्यों में सरकारें खुद को किसान हितैषी पेश करने में लगी है। एमपी में सरकार ने भोपाल के भेल मैदान में आज किसान सम्मेलन का आयोजन किया है। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस कानून से किसानों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। किसान सम्मेलन में भाग लेने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की मीटिंग की है। कैबिनेट की बैठक में शिवराज सरकार के मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान मंत्रियों से कहा है कि वह फील्ड में मौजूद रहें। साथ ही किसानों के बीच चौपाल भी लगाएं और कृषि कानूनों के...